फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brother along with his wife hatched a conspiracy against his brother

सगे भाई ने भाई को दिया धोखा: युवक ने पत्नी के साथ मिलकर रची साजिश, जाली हस्ताक्षर कर बेचा का प्लॉट

Wed, 30 Sep 2026 05:45 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Wed, 30 Sep 2026 05:45 PM IST
सार

मुकेश राय ने भाई आनंद भट्ट व ज्ञानवती पर जाली हस्ताक्षर से प्लॉट का फर्जी इकरारनामा बनाकर 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। 28 सितंबर को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Brother along with his wife hatched a conspiracy against his brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई और उसकी पत्नी पर जाली हस्ताक्षर कर प्लॉट का फर्जी इकरारनामा तैयार करने और उसे बेचकर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, जांच रिपोर्ट के आधार पर सेक्टर-58 थाना ने 28 सितंबर को नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

टीटू कॉलोनी, मवई निवासी मुकेश राय ने पुलिस को बताया कि उसने जनवरी 2020 में सीकरी क्षेत्र में 10 लाख 12 हजार रुपये में जीपीए के माध्यम से एक प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि उसके भाई आनंद भट्ट ने अपनी पत्नी ज्ञानवती के साथ मिलकर साजिश रची। दोनों ने जुलाई 2025 में मुकेश के जाली हस्ताक्षर कर फर्जी इकरारनामा तैयार किया और प्लॉट को सोफ्ता, पलवल निवासी नसीम खान को 12 लाख रुपये में बेच दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपियों ने यह रकम अपने पास रख ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर और सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। इसके बाद सीकरी पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार ने मामले की जांच की गयी। पुलिस जांच में सामने आया कि आनंद भट्ट और ज्ञानवती ने मुकेश के जाली हस्ताक्षर कर इकरारनामा तैयार किया और नसीम खान से 12 लाख रुपये प्राप्त किए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दस्तावेजों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed