फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brijendra Singh attacked those opposing the Sadbhavna Yatra.

Faridabad News: सद्भाव यात्रा का विरोध करने वालों पर बृजेंद्र सिंह ने बोला हमला

Sun, 18 Jan 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Brijendra Singh attacked those opposing the Sadbhavna Yatra.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने सद्भाव यात्रा का विरोध करने वालों पर तीखा हमला बोला है। पृथला विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान विरोध करने वालों को शिखंडी करार देते हुए कहा कि अगर मुकाबला करना है तो सीधा वार करो, छिपकर वार करने की राजनीति बंद करो। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिखंडियों पर वह भी हथियार नहीं उठाते, लड़ना है तो खुलकर लड़ो।

सद्भाव यात्रा के तहत रविवार को बृजेंद्र सिंह ने मोहना, अटेरना, जवा, फतेहपुर बिलौच, डीग, सुनपेड़, सागरपुर और जागरू गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि यात्रा शुरू होने के बाद से कुछ लोग लगातार विरोध और टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने एक हालिया घटना का जिक्र करते हुए कहा कि शनिवार रात उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसका मकसद उन्हें उकसाकर रिकॉर्डिंग करना था, लेकिन ऐसे हथकंडों से वे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह शिखंडी को आगे कर भीष्म पितामह को निशाना बनाया गया उसी तरह आज कुछ लोग परोक्ष रूप से वार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे न सांसद हैं और न विधायक लेकिन उनके साथ कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मजबूत कारवां है जो 5 अक्टूबर से लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed