फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Brahmacharini form of Adishakti Maa Durga was worshiped on the second day of Navratri.

Faridabad News: नवरात्र के दूसरे दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की हुई पूजा

Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Brahmacharini form of Adishakti Maa Durga was worshiped on the second day of Navratri.
देवी मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने मां की ज्योति के दर्शन किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। देवी मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने मां की ज्योति के दर्शन किए। कई जगह देवी मां की चौकी का आयोजन किया गया। घरों में भी मां जगदंबे की पूजा की गई। नवरात्र के दूसरे दिन नीले रंग के कपड़ों को पहनकर भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना की।

तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले में भक्तजनों ने सामूहिक रूप से देवी मां की पूजा अर्चना की। प्रधान जगदीश भाटिया के साथ श्रद्धालुओं ने देवी मां की पूजा की। वहीं, बस स्टैंड स्थित सिद्धपीठ श्री काली मंदिर के पुजारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दूसरे दिन भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ शाम को चौकी के समय होती है। चौकी के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि भगवती के नौ रूपों में दूसरा रूप मां ब्रह्मचारिणी का है। ब्रह्मचारिणी मां को ब्रह्मा की शक्ति और उसी रूप को सृष्टि का सृजन भी माना गया है। स्त्री को इसी कारण सृष्टि का कारक माना जाता है। जन्म, पालन और संहार इसी ब्रह्म तत्व का हिस्सा है। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की देवी भी मां ब्रह्मचारिणी को कहा जाता है।
विज्ञापन


---

मंदिरों में रही भीड़
नवरात्रों में श्रद्धालुगण सुबह ही मंदिरों का रुख शुरू कर देते हैं। अधिकांश लोग बड़े मंदिरों श्री लक्ष्मी नारायण दिव्यधाम, तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णव देवी मंदिर, श्री महा काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, सैनिक कॉलोनी में शिव मंदिर समेत शहर के सभी बड़े मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही मां की अराधना के लिए लोग जुटने लगते हैं। तिकोना पार्क स्थित मंदिर रात भर खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed