फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Boycott of Reliance and Adani petrol pumps with Jio SIM

जिओ सिम के साथ रिलायंस व अड़ानी के पेट्रोल पंपों का बहिष्कार

Fri, 11 Dec 2020 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Boycott of Reliance and Adani petrol pumps with Jio SIM
फरीदाबाद। सीटू जिला कमेटी फरीदाबाद ने जिओ के सिम के साथ ही रिलायंस व अडानी के पेट्रोल पंपों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। यह फैसला सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन की बसेलवा कॉलोनी स्थित कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान निरंतर पराशर ने की। जबकि संचालन सीटू के जनरल सेक्रेटरी लालबाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

लालबाबू शर्मा ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन की अनदेखी कर रही है। सीटू जिला कमेटी किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए 12 दिसंबर को सभी आम लोगों के लिए टोल फ्री करवाने की मांग को लेकर सराय के टोल पर प्रदर्शन करेगी। इसके साथ आगामी 14 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर आक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों मजदूर भाग लेंगे।
विज्ञापन

दूसरी कंपनी के सिम का करेंगे प्रयोग
उन्होंने कहा कि सीटू के सभी सदस्य जिओ के सिम को छोड़ कर अन्य किसी कंपनी का सिम इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करने की जिम्मेदारी भी सदस्यों की लगाई गई है। इसके अलावा अडानी कंपनी के तमाम उत्पादों का बहिष्कार करें और रिलायंस के पेट्रोल पंप पर तेल न भरवाएं। इस मौके पर सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल, उप प्रधान विजय झा, कामगार यूनियन के प्रधान वीरेंद्र पाल, ग्रामीण सफाई कर्मचारी के राज्य प्रधान देवी राम और रवि गुलिया विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed