फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bought tar worth 1 crore but did not pay the money, FIR lodged

Faridabad News: 1 करोड़ का तारकोल खरीदकर नहीं दिए रुपये, एफआईआर दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bought tar worth 1 crore but did not pay the money, FIR lodged
पीड़ित आरोपियों के घर नूंह पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दीअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। राजस्थान में सड़क बनाने का ठेका मिला है कहकर नूंह के तीन लोगों ने फरीदाबाद की कंपनी से तारकोल खरीद लिया। लगभग 1 करोड़ रुपये की पेमेंट के लिए आरोपी कहते रहे कि राजस्थान सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग से पैसा नहीं आया है। बाद में पंचायत हुई तो चेक दिए गए वह बैंक से क्लियर ही नहीं हुए। रुपयों के लिए कंपनी मालिक आरोपियों के घर पहुंचे तो धक्के देकर बाहर निकालते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-17 थाने में ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-17 स्थित श्रीराम ट्रेडिंग कंपनी की ओर से सुरेश अग्रवाल व विवेक गुप्ता ने दी है। ठगी का आरोप नूंह के सहसौल गांव के मोहम्मद ईशर, उसके भाई निसार व बेटे असपक खान पर लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनकी कंपनी बिल्डिंग मेटीरियल और तारकोल सप्लाई का काम करती है। अगस्त 2022 में आरोपियों ने इनसे संपर्क कर बताया कि हमारे पास राजस्थान में कई बड़े सरकारी ठेके हैं जिनमें सड़क बनाने का भी ठेका है। आरोपियों ने अपनी कंपनी का नाम एमआई कंस्ट्रक्शन कंपनी बताया और भिवाड़ी में ऑफिस बताया।
विज्ञापन

तारकोल सप्लाई को लेकर सहमति बनी और शिकायतकर्ता की कंपनी ने सप्लाई कर दिया। आरोप है कि लगभग 1 करोड़ रुपये की पेमेंट बकाया है। पेमेंट के नाम पर बोले की सरकार से पैसा नहीं आया है। 5 मार्च 2025 को दोनों पक्षों में पंचायत हुई तो 25-25 लाख रुपये के 4 चेक दिए जो बैंक से क्लियर नहीं हुए। आरोपी के घर गए तो वहां धक्के मारकर बाहर निकाल दिया और मारने की धमकी दी। भिवाड़ी से पता चला कि आरोपियों ने अपनी कंपनी का नाम बदल दिया है और अब उसमें आरोपी का बेटा मालिक है। सरकार से आने वाला पैसा अब नई कंपनी में आ चुका है और आरोपियों ने इसी तरह कई वेंडरों का पैसा देने से इंकार कर दिया है। शिकायत पर अब सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed