फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bottled liquor on young man's mouth, broken teeth

युवक के मुंह पर शराब की बोतल मारी, दांत टूटा

Sat, 27 Feb 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bottled liquor on young man's mouth, broken teeth
फरीदाबाद। सेक्टर-48 में सड़क किनारे खड़े एक युवक को तीन लड़कों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों में से एक ने युवक के मुंह पर शराब की बोतल दे मारी। इससे उसका दांत टूट गया। पीड़ित ने कई दिन तक अपना इलाज कराया और आरोपियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

बड़खल गांव निवासी परवेज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 16 फरवरी को सेक्टर-48 में गीता निवास के सामने से गुजर रहा था। वहां सड़क किनारे खड़े होने पर स्कूटी सवार एक लड़के ने उसे गाली दी। इसका विरोध करने पर दूसरे लड़के ने परवेज के मुंह पर शराब की बोतल दे मारी। जान बचाने के लिए वह भागने लगा तो आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और खूब मारा। इस झगड़े में आरोपियों ने उसका फोन भी तोड़ दिया। मुंह पर बोतल लगने से परवेज का दांत टूट गया।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावर उसे जाते जाते जान से मारने की धमकी भी देकर गए। आरोपियों के बारे में जानकारी निकालने पर उसे पता लगा कि आरोपी आसपास के ही रहने वाले हैं। उनके नाम सोनू, आशु व अंकित हैं। वारदात के समय तीनों लड़कों के पास काले रंग की स्कूटी थी, जिसपर नंबर प्लेट नहीं थी। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed