फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Border dispute created trouble for 50 houses

सीमा विवाद बना 50 घरों के लिए मुसीबत

Wed, 23 Jun 2021 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Border dispute created trouble for 50 houses
फरीदाबाद। दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की पैमाइश लाल कुआं चुंगी नंबर तीन वासियों के लिए भारी पड़ गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गांव खोरी से लगते लाल कुंआ क्षेत्र के करीब 50 घरों के हिस्से को फरीदाबाद का दिखाकर दिल्ली के अधिकारियों ने बिजली-पानी कनेक्शन काट दिए। करीब एक सप्ताह से यहां के लोग इसकी वजह से बेहाल हैं। लोगों का आरोप है कि जब उनके सभी कागजात दिल्ली के हैं। वोट भी वे दिल्ली में देते हैं, तो वे हरियाणा के कैसे हो गए। अधिकारियों ने बिना उनके कागजात जांचे कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन

नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार खोरी गांव में 125 एकड़ जमीन है। जिसमें से 80 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे को खाली कराया जाएगा। गांव की सीमा से ही दिल्ली का लाल कुंआ तीन नंबर चुंगी का क्षेत्र लगता है। सुप्रीम कोर्ट ने जंगल की जमीन को पूरी तरह से मुक्त कराने का आदेश जारी किया है। इसके बाद से फरीदाबाद और दिल्ली प्रशासन लगातार अपनी तैयारियों में जुटा है। फरीदाबाद जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से जहां एक ओर लगातार गांव में मुनादी करवाई जा रही है। लोगों को घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है। वहीं दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग की ओर से खोरी गांव के लाल कुंआ क्षेत्र में पैमाइश करवाई गई। जिसमें यहां के कुछ क्षेत्र को फरीदाबाद का दर्शाया गया। जिसके बाद यहां के बिजली-पानी कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुशल बंसल ने बताया कि वह यहां करीब 40 वर्षों से रहे हैं। उनका निवास प्रमाण पत्र भी दिल्ली का है। बिजली और पानी का कनेक्शन भी दिल्ली सरकार ने दिया है। एक सप्ताह पहले राजस्व विभाग की टीम ने इसे फरीदाबाद का खोरी क्षेत्र दिखा दिया। ऐसे में अब उन पर भी घर टूटने का खतरा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्यामवति देवी ने बताया कि वह किराने की दुकान चलाकर किसी तरह बच्चों का पालन पोषण करती हैं। उनकी शादी भी यहीं हुई थी। अब सरकार कह रही है कि वह दिल्ली की नहीं हैं। इसी प्रकार रोशन, दीपक, कमलेश और तुलसी देवी ने कहा कि बिजली-पानी न होने से उन्हें काफी परेशानी को रही है। पानी दूरदराज के क्षेत्र से भरकर लाना पड़ता है। गर्मी से भी बुरा हाल है। वहीं लाल कुंआ तीन नंबर चुंगी प्रधान सुनील ने कहा कि विधायक सहीराम पहलवान ने क्षेत्र का दौरा कर पैमाइश में राजस्व विभाग के अधिकारियों की गलती बताई है। मंगलवार को उन्होंने राजस्व विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द कटे हुए बिजली कनेक्शन जोड़े जाएंगे। यह दिल्ली का क्षेत्र है। यहां कोई तोड़फोड़ नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed