{"_id":"6a7384f418e8c38da2051a17","slug":"body-of-domestic-helper-found-hanging-from-a-noose-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76711-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फंदे से लटका मिला घरेलू सहायिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फंदे से लटका मिला घरेलू सहायिका का शव
विज्ञापन
सेक्टर-21डी का मामला, 10 महीने से कर रही थी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-21डी स्थित एक मकान में 23 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मूल रूप से नेपाल निवासी कुंती (23) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-21डी स्थित मकान नंबर-307 के मालिक किशनलाल पेशे से कारोबारी हैं। कुंती पिछले करीब 10 महीने से उनके घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। मकान मालिक ने उसे रहने के लिए घर में ही अलग से एक कमरा दे रखा था। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो देखा गया कि उसका शव फंदे से लटका हुआ था।
सेक्टर-21डी पुलिस चौकी को सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुंती शादीशुदा थी और उसका परिवार भी वर्तमान में फरीदाबाद में ही रहकर काम-धंधा करता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत मृतका के परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद वे भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।