{"_id":"6a5bcc664e3f6933af09e074","slug":"body-of-a-young-man-found-in-agra-canal-identified-via-aadhaar-card-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75252-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर में मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर में मिला युवक का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान
विज्ञापन
16 जुलाई से लापता था गाजियाबाद का तरुण, मोबाइल खरीदने के लिए मां से लिए थे 10 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आगरा नहर में मिले एक युवक के शव की पहचान गाजियाबाद निवासी 33 वर्षीय तरुण के रूप में हुई है। वह 16 जुलाई से लापता था। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम सूचना मिली थी कि चंदावली के पास आगरा नहर में एक युवक का शव बहता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही आईएमटी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। संयुक्त अभियान के बाद नहर से शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
शव की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान गाजियाबाद के पुराना विजय नगर निवासी तरुण (33) के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे फरीदाबाद पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक के जीजा चरण सिंह ने बताया कि तरुण 16 जुलाई को अपनी मां से मोबाइल खरीदने के लिए 10 हजार रुपये लेकर घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार, तरुण मजदूरी कर अपनी वृद्ध मां का पालन-पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी था। परिवार में उसकी दो बहनें हैं और वह इकलौता भाई था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। मामले की जांच जारी है।