{"_id":"68bb323a9ec628bd2704abd4","slug":"bodies-of-father-in-law-and-son-in-law-missing-from-flood-affected-area-found-died-due-to-drowning-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50725-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाढ़ प्रभावित इलाके से लापता हुए ससुर-दामाद के शव मिले, डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाढ़ प्रभावित इलाके से लापता हुए ससुर-दामाद के शव मिले, डूबने से हुई मौत
विज्ञापन
शिव एन्क्लेव पार्ट तीन में ही एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार शाम ढूंढे शव
यमुना में आई बाढ़ से अब तक मौत की संख्या हुई तीन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यमुना के बढ़े जलस्तर से आई बाढ़ में डूबने से मौत का आंकड़ा शुक्रवार को तीन हो गया है। पल्ला थाना इलाके के शिव एन्क्लेव पार्ट तीन से लापता हुए ससुर सागर व दामाद बंटी के शव शुक्रवार शाम को एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान के दौरान ढूंढ लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि डूबने से दोनों की मौत हुई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बीके मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को इन शवों का पोस्टमार्टम होगा।
मामले में महिला शकीला खातून ने शिकायत पल्ला थाना पुलिस को दी थी। इसमें कहा गया कि वो परिवार के साथ शिव एन्क्लेव पार्ट तीन की गली नंबर 12 में रहते हैं। महिला ने कहा कि उनके पति सागर व दिल्ली निवासी दामाद बंटी इलाके में पानी भरने के चलते दो सितंबर की रात लगभग 10 बजे घर का सामान व खाना लाने गए थे। इसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। तीन सितंबर को पल्ला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों लापता की तलाश टीम ने शुरू की। बृहस्पतिवार चार सितंबर से एसडीआरएफ की टीम आस-पास के इलाके में इनकी तलाश में जुट गई।
सर्च अभियान के दौरान ही शुक्रवार शाम को एसडीआरएफ की टीम को दो शव शिव एन्क्लेव पार्ट तीन इलाके में ही मिले। पूरे इलाके में चार से पांच फीट पानी भरा है। कुछ निचले इलाकों में पानी की गहराई और भी ज्यादा है। दोनों शवों को निकालकर बोट से किनारे लाया गया। यहां से शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। मृतक बंटी की बीते साल ही शादी हुई थी। वो अपने ससुर, सास व पत्नी के साथ यहीं रहकर ई-रिक्शा चलाता था। बीते महीने ही बंटी को बेटा पैदा हुआ।