{"_id":"6abd61c38b4bb896290fe207","slug":"blood-donation-camp-held-at-grp-dsp-office-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81482-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जीआरपी डीएसपी कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जीआरपी डीएसपी कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड के पास जीआरपी डीएसपी कार्यालय परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन और जीआरपी पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें जीआरपी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
डीएसपी जीआरपी राजेश चेची, सीएम फ्लाइंग के सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार, जीआरपी थाने के मुंशी सैकुन, एसपीओ जयचंद सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान जीआरपी के इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने भी अपनी सेवानिवृत्ति की याद में रक्तदान किया। इस मौके पर ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर हेमंत अत्री, रोटेरियन दीपक प्रसाद भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों को बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। वहीं रक्तदान करने से 24 घंटे के अंदर ही शरीर के अंदर दोबारा से रक्त की भरपाई हो जाती है। शिविर में मौजूद लोगों ने शिविर आयोजित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की।