फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Block level final rehearsal held for preparations of Yoga Day

Faridabad News: योग दिवस की तैयारियों के लिए हुई ब्लॉक स्तरीय फाइनल रिहर्सल

Thu, 20 Jun 2024 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Block level final rehearsal held for preparations of Yoga Day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के तत्वावधान में योग दिवस से पूर्व तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय योग रिहर्सल का आयोजन तिगांव मंडी में किया गया। 21 जून को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में जिले के काफी संख्या में लोग शामिल होंगे।




तिगांव अनाज मंडी में आयोजित योग दिवस की फाइनल रिहर्सल में प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा आम जनता ने योग प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण में पतंजलि किसान सेवा समिति से अजीत भाटी और योग गुरु राजेश भाटी ने स्वस्तिवाचन से प्रारंभ करके शिथिलीकरण अभ्यास, खड़े होकर किए जाने वाले अभ्यास, पेट के बल व पीठ के बल लेटकर किए जाने वाले अभ्यास, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि योग आसन का अभ्यास करवाया। 21 जून को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम सेक्टर-12 टाउन पार्क तथा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम तिगांव अनाज मंडी और बल्लभगढ़ अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गांव के सरपंच विक्रम प्रताप, सरपंच वेद प्रकाश अधाना, जोगिंदर नागर, सुनील, आयुष विभाग से डॉ. नेहा सचदेवा, डॉ. शिव दत्त कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed