{"_id":"61aba2db76fec95c28687bd2","slug":"blackmailed-by-making-porn-videos-of-elderly-cheated-32-lakhs-faridabad-news-noi6194838188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, 32 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, 32 लाख ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से पैसे ऐंठने का धंधा इन दिनों जोरों पर है। पुलिस द्वारा लगातार जागरूक करने के बावजूद लोग साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-29 में रहने वाले बुजुर्ग के साथ हुआ। आरोपियों ने पीड़ित से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच प्रभारी और डीसीपी क्राइम बनकर भी कॉल की। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त है।
सेक्टर-29 निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके पास पूजा नाम की युवती ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोस्ती करने के बाद युवती ने उसे वीडियो कॉल की और उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। युवती ने कहा कि वह उसकी वीडियो को वायरल कर देगी। बुजुर्ग ने उसे ब्लॉक कर दिया। अगले दिन विक्रम सिंह राठौर नाम के व्यक्ति का कॉल आया। उसने कहा कि अश्लील वीडियो यू ट्यूब पर अपलोड हो रही है उसे डिलीट करवाओ। इसकी एवज में विक्रम ने उससे बीस हजार रुपये मांगे। इसके बाद विक्रम ने कहा कि यह वीडियो मेल, इंस्टाग्राम और पांच अश्लील साइट पर भी अपलोड है। सभी जगह से वीडियो डिलीट करने के लिए करीब 32 लाख रुपये ऐंठ लिए। विक्रम ने कहा कि वीडियो वाली लड़की ने सुसाइड कर लिया है। अब यह केस डीसीपी क्राइम गौरव मल्होत्रा देखेंगे। इसके बाद आरोपी का नंबर बंद रहने लगा। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी बसंत कुमार का कहना है कि लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। साइबर अपराध के मामले में जागरूकता सबसे बड़ा बचाव है।