फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Black film mounted on a glass, dragged the girl in a car, left on the road

शीशे पर काली फिल्म चढ़ी कार में युवती को खींचा, सड़क पर छोड़ा

Sun, 18 Oct 2020 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Black film mounted on a glass, dragged the girl in a car, left on the road
फरीदाबाद। शहर के एनएचपीसी चौक के पास शनिवार शाम शीशे पर काली फिल्म चढ़ी कार में सवार दो युवकों ने एक युवती का अपहरण कर लिया। आरोपियों में से एक युवती के गांव का ही रहने वाला है। उसने ही पीड़िता को जाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर युवक ने मोबाइल में उसकी वीडियो बनाई और कुछ देर तक उसे गाड़ी में ही घुमाते रहे। थोड़ी देर बाद दोनों उसे गांव के पास सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह सेक्टर-37 स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में काम करती है। रात में ड्यूटी से छुट्टी होने पर वह ऑटो लेने लिए एनएचपीसी चौक के पास खड़ी हुई थी। तभी शीशों पर काली फिल्म लगी एक कार उसके पास आकर रुकी। कार में सवार दो युवकों ने उसे गाड़ी के अंदर खींच लिया। उनमें एक उसके गांव का निवासी टीटू जबकि दूसरा अनुराग नाम का युवक था।
विज्ञापन

आरोप है कि टीटू ने युवती पर दबाव डाला कि वह दो दिन बाद उसे लेने आएगा। उसे उसके साथ कमरे पर चलना होगा। इसके बाद टीटू ने युवती की एक वीडियो बनाई। जिसमें दबाव डालकर युवक से तीन हजार रुपये लेने की बात कहलवाई। इसके बाद युवती को धमकी दी कि अगर वह उससे मिलने नहीं आई तो यह वीडियो उसके पापा को दिखा देगा। कुछ देर तक आरोपी पीड़िता को गाड़ी में घुमाते रहे और छेड़छाड़ करते रहे। उसके बाद उसे गांव के नजदीक सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। युवती ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने साथ जाकर पुलिस में शिकायत दी। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed