{"_id":"68178e8f9f739e48220da169","slug":"bk-singh-who-was-the-chief-engineer-of-the-municipal-corporation-has-been-suspended-fir-will-be-lodged-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42823-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम में मुख्य अभियंता रह चुके वीके कर्दम निलंबित, होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम में मुख्य अभियंता रह चुके वीके कर्दम निलंबित, होगी एफआईआर
विज्ञापन
नगर निगम में मुख्य अभियंता रह चुके वीके कर्दम निलंबित, होगी एफआईआर
अमृत योजना के ठेकेदार को अग्रिम भुगतान देने का आरोप, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
-फरीदाबाद के लिए 773 करोड़ का बजट पास किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को महानगर विकास प्राधिकरण की बैठक में फरीदाबाद नगर निगम में मुख्य अभियंता रह चुके बीके कर्दम को निलंबित करने और उनके खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। बीके कर्दम पर अमृत योजना के अंतर्गत ठेकेदार बृज गोपाल को बिना काम के अग्रिम भुगतान करने का आरोप है। इसके लिए उन्हें पहले ही चार्जशीट किया जा चुका था। वर्तमान में बीके कर्दम हिसार नगर निगम में मुख्य अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।
सेक्टर-12 लघु सचिवालय में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की छठी बोर्ड बैठक में अध्यक्षता करते हुए एफएमडीए के चेयरमैन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी बजट की घोषणा की। इस दौरान शहर की मुख्य समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही नगर निगम में मुख्य अभियंता रह चुके बीके कर्दम की ओर से बिना काम के भुगतान करने का मामला उठा। मामले में कुछ महीने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई कार्य अधूरे थे और कुछ स्थानों पर गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं थीं। इस दौरान बीके कर्दम की लापरवाही पाई गई थी। इसके बाद विभाग ने उन्हें 11 फरवरी 2025 को चार्जशीट जारी की और 15 दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए थे। रविवार को बैठक में सीएम ने उन्हें निलंबित करने के आदेश दिए। बैठक में विधायकों ने नगर निगम की ओर से धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों का मुद्दा भी सीएम के समक्ष रखा। इसमें उन्होंने निगम अधिकारियों को फटकार लगाई।
विकास के लिए 773 करोड़ का बजट पास
बैठक में एफएमडीए ने 2025-26 के लिए 773 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट रखा, जिसे सीएम ने पास कर दिया। इनमें से 460 करोड़ रुपये शहर के विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इनमें से 172 करोड़ सड़कों के निर्माण पर और 154 करोड़ जल आपूर्ति योजनाओं पर खर्च होंगे। बाकी बजट सीवरेज, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज और मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर बनेगी एसओपी, एक विभाग को बनाया जाएगा नोडल एजेंसी
बैठक में अवैध निर्माण के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने कहा, अवैध निर्माणों पर एक एसओपी बनेगी। एक विभाग को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। इसके बाद विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकेंगे।
जलभराव के मुद्दे पर अधिकारियों को फटकार
शहर में दो दिन पहले हुई बारिश के कारण जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। बैठक में यह मुद्दा खूब गरमाया। मुख्यमंत्री ने नगर निगम और एफएमडीए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए गौंछी ड्रेन की सफाई के सख्त निर्देश दिए।
अंतराष्ट्रीय नाहर सिंह स्टेडियम निर्माण में गड़बड़ी की जांच के आदेश
सीएम ने अंतरराष्ट्रीय राजा नाहर सिंह स्टेडियम के निर्माण में गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए। इसकी जांच की रूप रेखा एफएमडीए तैयार करेगी। जांच मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी करेंगे। स्टेडियम के निर्माण के लिए 135 करोड़ का बजट रखा गया था। ठेकेदार को करीब 68 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बाद पिछले करीब तीन साल से निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
पेयजल और सीवर लाइन व्यवस्था होगी मजबूत
मास्टर जल आपूर्ति योजना के तहत एनआईटी और सैनिक कॉलोनी के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने लिए 5 नए रेनीवेल, 40 किमी लंबी पेयजल लाइन और अन्य कनेक्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-4, 5, 7, 9, 10, 11, 12, 13 सहित 12 इलाकों के पार्कों में माइक्रो एसटीपी लगाए जाएंगे