{"_id":"68ab5d76ca35a9785e063604","slug":"bk-hospital-will-be-given-a-modern-look-with-rs-185-crore-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49834-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1.85 करोड़ रुपये से बीके अस्पताल को दिया जाएगा आधुनिक रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1.85 करोड़ रुपये से बीके अस्पताल को दिया जाएगा आधुनिक रूप
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ाने, लाइटिंग लगाने और प्रवेश द्वार पर फव्वारा लगाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब पूरी तरह बदले हुए रूप में नजर आएगा। बादशाह खान नागरिक अस्पताल को अब आधुनिक रूप दिया जाएगा। सरकार की ओर से 1.85 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्य शुरू भी कर दिया है।
सौंदर्यीकरण योजना के तहत अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ाने, जगह-जगह लाइटिंग लगाने और प्रवेश द्वार पर रोशनी से जगमगाता फव्वारा लगाने की तैयारी है। अस्पताल की ओपीडी के बाहरी हिस्से को टाइलों से संवारा जाएगा, वहीं लगभग 57 लाख रुपये केवल बागवानी पर खर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा अस्पताल में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, और नए डस्टबिन भी स्थापित किए जाएंगे। पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में पहले से ही 161 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
सरकार की ओर से 1.85 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही बीके अस्पताल के पूरे परिसर को और भी आधुनिक व साफ-सुथरा बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।-- डॉ. जयंत आहूजा, सीएमओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल अब पूरी तरह बदले हुए रूप में नजर आएगा। बादशाह खान नागरिक अस्पताल को अब आधुनिक रूप दिया जाएगा। सरकार की ओर से 1.85 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कार्य शुरू भी कर दिया है।
सौंदर्यीकरण योजना के तहत अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ाने, जगह-जगह लाइटिंग लगाने और प्रवेश द्वार पर रोशनी से जगमगाता फव्वारा लगाने की तैयारी है। अस्पताल की ओपीडी के बाहरी हिस्से को टाइलों से संवारा जाएगा, वहीं लगभग 57 लाख रुपये केवल बागवानी पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा अस्पताल में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे, और नए डस्टबिन भी स्थापित किए जाएंगे। पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में पहले से ही 161 करोड़ रुपये की लागत से मदर एंड चाइल्ड केयर यूनिट की इमारत का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन
सरकार की ओर से 1.85 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही बीके अस्पताल के पूरे परिसर को और भी आधुनिक व साफ-सुथरा बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।