{"_id":"68bf100c8ece49b2a600ec49","slug":"bjps-workshop-for-seva-pakhwada-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50933-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेवा पखवाड़ा पर हुई\nभाजपा की कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेवा पखवाड़ा पर हुई भाजपा की कार्यशाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर सेवा पखवाड़े के निमित जिला कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अटेली रहे। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत होने वाले सेवा कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए।
इस जिला कार्यशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए रणनीतियां सांझा की। सेवा पखवाड़ा जिला कार्यशाला में स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आदि कार्यक्रमों की रूपरेखा सांझा की।
कार्यशाला में जिला महापौर प्रवीण जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पूर्व जिला महामंत्री मूलचन्द मित्तल, वजीर सिंह डागर, सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक शोभित अरोड़ा, सह संयोजक मदन पुजारा, विक्रम सिंह अरुआ, प्रभा सोलंकी, खुशबू सिंह, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीन गर्ग मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
00
पंच परिवर्तन से परिवार समाज और राष्ट्र में सार्थक बदलाव लाया जा सकता है : संदीप जोशी
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी ने कार्यशाला के दौरान पंच परिवर्तन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पांच महत्वपूर्ण स्तरों पर परिवर्तन लाकर देश और समाज को सकारात्मक दिशा दे सकता है। पंच परिवर्तन केवल एक वैचारिक सिद्धांत नहीं, बल्कि एक व्यावहारिक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से व्यक्ति स्वयं में, अपने परिवार में, समाज और राष्ट्र में सार्थक बदलाव ला सकता है।
सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य ही लोगों में सामाजिक समरसता, सेवा भावना को प्रोत्साहित करना : गोपाल शर्मा
विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। मोदी ने न केवल देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित किया, बल्कि भारत का परचम दुनिया के कोने-कोने में लहराया है।