फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP's Maha Prashikshan Abhiyan 2026 begins from Surajkund

Faridabad News: सूरजकुंड से भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान 2026 का आगाज

Fri, 13 Feb 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
BJP's Maha Prashikshan Abhiyan 2026 begins from Surajkund
सूरजकुंड से भाजपा के महा प्रशिक्षण अभियान 2026 का आगाज- 377 मंडलों से शुरू होकर जिला और प्रदेश स्तर तक सालभर चलेंगे प्रशिक्षण सत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2026 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर महा प्रशिक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित तीन सत्रीय प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने की। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रशिक्षण टोली के सदस्य मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि अभियान की शुरुआत 7 मार्च से 14 अप्रैल तक हरियाणा के सभी 377 मंडलों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों से होगी। इसके बाद जिला और फिर प्रदेश स्तर पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरे वर्ष चरणबद्ध तरीके से चलेगी।
विज्ञापन


बड़ौली ने प्रशिक्षण को नेतृत्व निर्माण की सतत प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि केवल किताबों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि विचार की स्पष्टता, संवाद कौशल, डिजिटल सशक्तिकरण और जनता से जुड़ाव भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूती, जनसंवाद और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने प्रस्तुति के माध्यम से प्रशिक्षण की संरचना समझाई और विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव का तथ्यात्मक जवाब देने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा। उनका कहना था कि संगठित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही विचारधारा को मजबूती से समाज तक पहुंचा सकता है।

सशक्त कार्यकर्ता ही मजबूत संगठन की आधारशिला

अंतिम सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त होता है और इसी विचार के साथ यह महा प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बताते हुए बूथ स्तर की मजबूती पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने पंच परिवर्तन- सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्यों के पालन को समाज में सकारात्मक बदलाव का आधार बताया। उनका कहना था कि प्रशिक्षण केवल राजनीतिक कौशल नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और दायित्व बोध भी विकसित करता है।

योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में सक्रिय रहकर योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने को कहा।


कार्यशाला में डा. अर्चना गुप्ता, आदित्य चावला, मदन गोयल, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र पांडेय, सुरेंद्र पूनिया और सुरेंद्र आर्य सहित कई नेताओं ने विषयवार चर्चा की। महा प्रशिक्षण अभियान को संगठन की दीर्घकालिक मजबूती की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed