फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP workers will go door to door to explain the benefits of agricultural laws

घर-घर जाकर कृषि कानूनों के फायदे बताएंगे भाजपा कार्यकर्ता

Sat, 27 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will go door to door to explain the benefits of agricultural laws
फरीदाबाद। तीनों नए कृषि कानूनों के फायदे अब भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताएंगे। यह बात शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कही। वह सेक्टर-11 स्थित मिलन वाटिका में पत्रकारों संग रूबरू हुए। धनखड़ जिला प्रवास के लिए फरीदाबाद पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान धनखड़ ने कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए धनखड़ ने स्वार्थी राजनीति का षड्यंत्र रचने वाला बताया। उन्होंने मौजूदा हरियाणा सरकार की ओर से बाजरा खरीद में किसानों को दस हजार रुपये प्रति एकड़ का फायदा देने का दावा किया। इसी दौरान उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस राज में किसानों को फसल का उचित दाम न मिलने की बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बारे में बोलते हुए धनखड़ ने कहा कि उनके राज में किसानों को डेढ़ से दो रुपये के चेक जारी किए जाते थे। किसान हितैषी बनने वाले हुड्डा स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं कर पाए। भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट की तर्ज पर कृषि सुधार कानून लागू किए तो कांग्रेस किसान हितैषी होने का ढोंग करने लगी।
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर बोले-जांच कराई जाएगी
जिले में फैले भ्रष्टाचार के मामले पर धनखड़ से सवाल किया गया तो वह आंखें चुराते नजर आए। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ मेयर सुमन बाला भी मौजूद थीं। एक दिन पहले ही मेयर ने सीएम को पत्र लिखकर स्वच्छ भारत मिशन में भ्रष्टाचार की जांच के लिए पत्र लिखा था। वहीं, इसी तरह सीएम निगरानी समिति के प्रमुख आनंद कांत भाटिया ने भी भ्रष्टाचार व अधिकारियों की सांठगांठ का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं को भी इसमें संलिप्त बताया। इन मामलों में धनखड़ केवल इतना बोल पाए कि सुधार की गुंजाइश हर जगह होती है, मामले की जांच कराई जाएगी। बल्लभगढ़ के कई वार्डों में कामकाज के नाम पर हुए 200 करोड़ के घोटाले के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में कुछ भी ठंडे बस्ते में नहीं जाता। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, तिगांव से विधायक राजेश नागर, ओल्ड फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा व भाजपा नेता रेणु भाटिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed