फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP workers should remain steadfast on the path of public service: Vipul Goyal

जनसेवा के पथ पर अडिग रहें भाजपा कार्यकर्ता : विपुल गोयल

Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP workers should remain steadfast on the path of public service: Vipul Goyal
भाजपा के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ने जनसेवा के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शुक्रवार को फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 16 में किसान भवन में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सक्रिय सदस्यों को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ने सक्रिय सदस्यों से केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से संचालित विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार ने डिजिटलीकरण, महिला सुरक्षा, नई शिक्षा नीति, रक्षा क्षेत्र का सशक्तिकरण या राष्ट्रीय सुरक्षा सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। आज हम उन सपनों को जी रहे हैं जो कभी असंभव प्रतीत होते थे। अब भाजपा का मुकाबला किसी विपक्षी पार्टी से नहीं बल्कि स्वयं से है। कैसे हम अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और बेहतर करें तथा जनसेवा के पथ पर अडिग रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed