फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP MLA's sons beaten up by gym trainer

Faridabad News: भाजपा विधायक के बेटों से जिम ट्रेनर ने की मारपीट

Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA's sons beaten up by gym trainer
विधायक के बेटे ने जिम ट्रेनर और उसके चार साथियों पर जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज कराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। होडल से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन के बेटों से जिम ट्रेनर और उसके साथियों पर जमकर पिटाई का आरोप है। जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने विधायक के बेटों से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। सूचना पर विधायक बीके अस्पताल पहुंचे और घायल बेटों का मेडिकल कराया। विधायक के बेटे की शिकायत पर मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने जिम ट्रेनर और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। दूसरी ओर, इस मामले में जिम ट्रेनर ने भी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सेक्टर 31 में होडल से भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह रामरतन परिवार के साथ रहते हैं। यहीं पास में सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन के प्रथम तल पर एनी टाइम फिटनेस के नाम से जिम है। इस जिम में पृथ्वी चपराना जिम ट्रेनर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे विधायक का छोटा बेटा विशाल जिम करने गया था। जिम करने के बाद में विधायक के बेटे विशाल से डंबल रखने को लेकर जिम संचालक का विवाद हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने अपने साथियों के साथ मिलकर विशाल से जमकर मारपीट की और जाति सूचक शब्द कहे। विशाल ने फोन कर अपने भाई जगप्रिय को इसकी जानकारी दी। जगप्रिय एक दो लोगों के साथ जिम पहुंच गए। आरोप है कि जिम ट्रेनर ने अपने साथियाें के साथ मिलकर जगप्रिय के साथ भी मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक फरीदाबाद पहुंचे और बीके अस्पताल पहुंचकर दोनों बेटों का मेडिकल कराया। विधायक के बेटे विशाल की शिकायत पर मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस ने जिम संचालक पृथ्वी चपराना, दोस्त अमन, दीपक, निशांत और हन्नी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने और एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में डंबल रखने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विधायक के बेटे के खिलाफ जिम ट्रेनर ने भी दी शिकायत
जिम ट्रेनर पृथ्वी चपराना ने भी विधायक के बेटों के खिलाफ शिकायत दी है। उसका आरोप है कि विशाल ने कॉल कर करीब 15 लड़के बुलाए थे। सभी लड़के हथियार लेकर पहुंचे थे। झगड़े को बढ़ता देख जिम के मालिक ने उन्हें वहां से जाने के लिए बोल दिया। जब वह जिम से बाहर जा रहे थे तो विशाल के साथ आए एक लड़के ने उसके साथी रवि और निशांत पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। हालांकि, थाना मेट्रो स्टेशन के इंचार्ज अनूप सिंह ने हथियार लहराने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि थाना प्रभारी और एसीपी स्तर के अधिकारी दोनों ओर से की शिकायत की जांच कर रहे हैं। अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed