फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP-JJP government failed on every front: Bhupendra Hooda

भाजपा-जजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल : हुड्डा

Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
BJP-JJP government failed on every front: Bhupendra Hooda
फरीदाबाद। एनआईटी दशहरा मैदान में आयोजित ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम के पांचवें पड़ाव पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस मौके पर भारी भीड़ से गदगद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कार्यक्रम को जनता की हाजिरी ने रैली में तब्दील कर दिया है क्योंकि आज फरीदाबाद समेत पूरे हरियाणा की जनता बिजली संकट से परेशान है। इसलिए यह कार्यक्रम भी बिजली संकट विरोधी रैली में बदल गया है।
विज्ञापन

हुड्डा ने सबसे पहले सभी को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि श्रमिक और किसान दो ऐसे वर्ग हैं, जिन्होंने देश का विकास किया है। कोरोना काल में भी यही दोनों वर्ग अपने काम पर लगे रहे, नहीं तो देश ठप हो जाता। हुड्डा ने चौधरी उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता के कारण आज हरियाणा की जनता को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश में चार पावर प्लांट और एक न्यूक्लियर प्लांट स्थापित किया था। हरियाणा में बिजली की उपलब्धता को उन्होंने चार हजार से 11 हजार मेगावाट तक पहुंचाया था। आज भी हरियाणा को अधिकतम 8000-8500 मेगावाट बिजली की ही जरूरत है, लेकिन मौजूदा सरकार आठ साल बाद भी प्रदेशवासियों को बिजली मुहैया नहीं करवा पा रही। ऐसा इसलिए क्योंकि दूरदर्शिता के अभाव में सरकार ने हरियाणा के हिस्से की झाड़ली प्लांट से मिलने वाली 750 मेगावाट बिजली दिल्ली को दे दी। नए पावर प्लांट लगाना तो दूर पहले से स्थापित पावर प्लांट से भी उत्पादन करना बंद कर दिया। सरकार को बिजली की समस्या पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, ताकि लोगों को सच पता चल सके। सरकार बिजली संकट का समाधान करे, नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उसका विरोध करेगी।
विज्ञापन

‘कर्ज लो, घी पियो’
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने प्रदेश को करीब तीन लाख करोड़ के कर्ज तले दबा दिया है। क्योंकि यह सरकार चार्वाक की नीति पर चल रही है, जो कहती है ‘कर्ज लो, घी पियो’। लेकिन अब हरियाणा की जनता यह सब बर्दाश्त नहीं करेगी। जनसभा में मौजूद लोगों की भावना और उनके चेहरे के उत्साह को देखकर उनका दावा है कि हरियाणा में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, हरियाणा करवट ले चुका है। यह तो सिर्फ ट्रेलर है, आने वाले दिनों में हरियाणा पूरी फिल्म देखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की बिजली मुफ्त में गुजरात को दे दी
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि सरकार ने झाड़ली प्लांट से हरियाणा को मिलने वाली 750 मेगावाट बिजली को सरेंडर कर दी। अदानी ग्रुप के साथ 2.94 रुपये प्रति यूनिट में 1424 मेगावाट बिजली लेने का जो समझौता हुआ था, वह बिजली लेने में भी सरकार नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की गठबंधन सरकार ने हरियाणा की बिजली मुफ्त में गुजरात को दे दी। सरकार को समझना चाहिए कि बिजली संकट सिर्फ बिजली तक सीमित नहीं है, इसकी वजह से पानी का संकट भी खड़ा हो गया है। आज पानी के लिए भी हरियाणा में हाहाकार मचा हुआ है।

आज बिजली में कट है या कट में बिजली : दीपेंद्र
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि समझ नहीं आ रहा आज बिजली में कट है या कट में बिजली है। बिजली और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के लिए भी लोग तरस रहे हैं। फरीदाबाद में सड़कों को इस कदर उधेड़ रखा है कि बस तो क्या बाइक निकालना भी मुश्किल है। भाजपा ने फरीदाबाद नगर निगम को ‘नरक निगम’ बना दिया है। जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और लोगों को पानी तक खरीदकर पीना पड़ रहा है। इन सब के बीच नगर निगम में 200 करोड़ रुपये के घोटाले को अंजाम दे दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने फरीदाबाद को फकीराबाद बनाने का काम किया है। इस सरकार ने पूरे प्रदेश को विकास की पटरी से उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed