फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP government should immediately increase the pay scale of clerks: Lalit Nagar

क्लर्काे का वेतनमान तुरंत बढ़ाए भाजपा सरकार : ललित नागर

Fri, 07 Jul 2023 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
BJP government should immediately increase the pay scale of clerks: Lalit Nagar
लिपिकों का वेतनमान बढ़ाए प्रदेश सरकार : ललित नागर
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी की ओर से क्लर्काें के धरने को दिया समर्थन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्लर्क एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी (सीडब्ल्यूएएस) के बैनर तले तीन दिनों से पे-ग्रेड को लेकर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे विभिन्न विभागों के क्लर्काे का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर ने अपने साथियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचकर कांग्रेस पार्टी की ओर से आंदोलनरत कर्मचारियों का समर्थन किया।
उन्होंने सरकार से वेतनमान 35400 रुपये किए जाने की मांग की। पूर्व विधायक ललित नागर ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आज प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। बड़े-बड़े वायदे करने वाली यह गठबंधन सरकार अपना एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाई है। यही कारण हैं कि कर्मचारी, मजदूर, किसान सहित हर वर्ग को सडक़ों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने 25 अगस्त 2014 को मंत्रिमंडल की बैठक में इसका प्रस्ताव भी पारित कर दिया था, परंतु सरकार बदलने के बाद सत्ता में आई मनोहर सरकार अपने घोषणा पत्र के वायदे से मुकर गई। क्लर्काे के हड़ताल पर रहने से प्रतिदिन अपने कामों के लिए आने वाले लोग विभागों से बैरंग लौट रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेसी नेता कर्ण दलाल भी कर्मचारियों के आंदोलन में पहुंचे और समर्थन दिया।
विज्ञापन

सीडब्ल्यूएएस के जिला प्रधान सूर्य प्रताप एवं नगर निगम के प्रधान रमेश जागलान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार 35400 का पे ग्रेड नहीं देती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। देवेंद्र पहलवान, शशि अधाना दशरथ, नरेश बैसला, संजय चपराना रामकिशन, टेकचंद के अलावा रोडवेज यूनियन के अनेकों कर्मचारियों ने हड़ताल को समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, ताराचंद, हरिकिशन, प्रदीप कुमार, सुमन रानी, वीरेंद्र सिंह, दशरथ, नरेश बैंसला, अत्तर सिंह बढ़ाना, सुरजीत नागर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed