फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP government got the work done in NIT without discrimination: CM

एनआईटी में बिना भेदभाव भाजपा सरकार ने कराए काम : सीएम

Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
BJP government got the work done in NIT without discrimination: CM
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को डबुआ मंडी में भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में विजय संकल्प रैली में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार के काम गिनाए। रैली में उन्होंने इस हिस्से में बड़ी संख्या में रह रहे पूर्वांचलवासी मतदाताओं के विकास की बात की। सीएम ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों को कोसते हुए कहा है कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का विधायक न होने के बावजूद पिछले 10 वर्षों में जबरदस्त विकास हुआ है। कांग्रेस की नीति अवैध काॅलोनियां पर अपना घर भरने की रही है, लेकिन मनोहर लाल की सरकार ने सभी कॉलोनियों को अधिकृत कर वहां पर बिजली, पानी, सीवर, सड़क बनाने का फैसला किया। जिससे एनआईटी को काफी लाभ हुआ।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गरीबों, महिलाओं और युवाओं के विकास पर भाजपा खास ध्यान दे रही है। कांग्रेस के लिए महिलाएं वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं हैं। उन्हाेंने आरोप लगाया कि जो लोग राहुल गांधी के पास बैठते हैं, वह महिलाओं के प्रति गलत भाषा का प्रयोग करते हैं जबकि नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम उठाए। आज हमारी बेटियां सीमा पर देश की रक्षा कर रही हैं। नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। सीएम ने रामनवमी के अवसर पर कहा कि नरेंद्र मोदी के कारण हमारी धर्म-संस्कृति का बचाव हुआ है। पूर्व की सरकारों में हमारी संस्कृति क्षीण हुई थी।
विज्ञापन


नायब सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में अब गरीबों को अपने इलाज की चिंता नहीं सताती। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब पांच लाख रुपये तक का इलाज किसी भी बड़े अस्पताल में हर साल करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकालने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कोरोना काल को याद करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने आठ महीने से भी कम समय में दो वैक्सीन तैयार करवाईं और देश के लोगों को उसे मुफ्त में लगाने का काम किया। विपक्ष उस समय भी लोगों को बरगलाने का काम करता था। रैली में शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर, नरेन्द्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, अजय गौड़, यशबीर डागर, देवेन्द्र चौधरी, नीरा तोमर, गोपाल शर्मा, आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।

--
कांग्रेस डेंगू और मलेरिया इसे खत्म करो : गुर्जर

फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए डेंगू और मलेरिया की संज्ञा देते हुए कहा कि इसका खात्मा करना ही ठीक है। उन्होंने कहा कि पहले दुनिया बोलती थी, भारत सुनता था लेकिन इन 10 सालों में यह स्थिति बदल गई है आज भारत बोलता है, दुनिया सुनती है। इस मौके पर हरियाणा सरकार में मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बड़खल, बल्लभगढ़ और एनआईटी विधानसभा क्षेत्र मिलकर एक त्रिवेणी बनाते हैं। इस त्रिवेणी में पिछले 10 सालों में जबरदस्त विकास के कार्य हुए हैं।
--
प्रवीण भड़ाना भाजपा में शामिल

प्रवीण भड़ाना और राज लोहिया ने बुधवार को यहां भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उन्हें पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed