{"_id":"68b889a19d2944618a03aeea","slug":"bjp-district-president-visited-the-coastal-areas-of-yamuna-and-got-to-know-the-condition-of-the-people-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50578-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भाजपा जिला अध्यक्ष ने यमुना के तटीय इलाकों का किया दौरा, जाना लोगों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भाजपा जिला अध्यक्ष ने यमुना के तटीय इलाकों का किया दौरा, जाना लोगों का हाल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को यमुना के तटीय इलाकों का दौरा किया।
इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रशासन और अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता उपलब्ध करने के लिए तत्पर हैं । यमुना के साथ लगे गांवों और कॉलोनियों में जल स्तर की लगातार निगरानी की जा रही है । यमुना के तटीय क्षेत्रों की बस्तियों में सतर्कता बरती जा रही है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
पंकज रामपाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चिरसी, मंझवाली, मौजाबाद, बेला घुड़ासन, चांदपुर, कबूलपुर, कबूलपुर पट्टी आदि क्षेत्रों का दौरा कर हालात का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और हालातों की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, तिगांव कृष्ण भाटी पहलवान, सूरज, मनीषा, विनय भाटी व स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे ।
—-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद करेगी कांग्रेस : बलजीत कौशिक
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही यमुना से सटे गांवों व कालोनियों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बाढ़ प्रभावित कालोनियों व गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने राहत-बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग भी किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में बेघर हुए लोगों के साथ कांग्रेस पार्टी की पूरी हमदर्दी है और कांग्रेस पार्टी हरसंभव उनकी मदद करेगी, चाहे खाद्य सामग्री, दवाइयां या फिर उनके रहने की व्यवस्था हो, कांग्रेस पार्टी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

—