फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BJP celebrates victory in Maharashtra municipal elections

Faridabad News: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में जीत पर भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

Sat, 17 Jan 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrates victory in Maharashtra municipal elections
विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व पर जनता ने फिर जताया अटूट विश्वास : पंकज पूजन रामपाल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा फरीदाबाद की ओर से जिला कार्यालय अटल कमल पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ मिठाइयां बांटी गई। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और महायुति को मिली प्रचंड जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास की ऐतिहासिक जीत है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के कुशल प्रशासन पर जनता की अटूट आस्था का स्पष्ट प्रमाण है। महाराष्ट्र में सभी नगर समितियों और नगर निगमों के लोगों ने पीएम मोदी की नीतियों, उनके राष्ट्रवाद और विकसित भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आशीर्वाद दिया है। देश की जनता अब जाति, तुष्टिकरण और खोखले वादों की राजनीति को नकार चुकी है और पारदर्शिता, स्थिर शासन तथा विकास को प्राथमिकता दे रही है। इसी विश्वास के साथ महाराष्ट्र की जनता ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा को अपना जनादेश सौंपा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव मनीष छोंकर, युवा मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, अरुणिमा सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, शुभंकित गुप्ता, रेखा मिश्रा, ललित भारद्वाज, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed