{"_id":"66142af13a0a576002098173","slug":"bittu-bajrangi-arrested-for-beating-a-laborer-bail-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23034-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मजदूर को पीटने के आरोप में बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मजदूर को पीटने के आरोप में बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, जमानत
Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने लिया हलफनामा, विवादित बयानबाजी से बचने की बात कही, पीड़ित को सरेआम पीटने के बाद स्टेटस पर लगाया था वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके के नंगला एंक्लेव में सरेआम मजदूर को लाठी से पीटने के आरोप में पुलिस ने नूंह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया। बिट्टू ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को डंडे से पीटा और वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था। रविवार रात पुलिस ने बिट्टू को उसके घर से गिरफ्तार किया था। हालांकि, सोमवार को उसे थाने से जमानत मिल गई। पुलिस ने जमानत देने के पहले बिट्टू से हलफनामा लिया है। हलफनामे में जमानत के बाद किसी भी तरह का उपद्रव नहीं करने और विवादित बयानबाजी से बचने की बात कही है।
पुलिस ने बिट्टू से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सारन थाना और पर्वतीय कॉलोनी चौकी की टीम बिट्टू बजरंगी पर नजर रखेगी। बिट्टू ने किसी तरह की भड़काऊ हरकत की या विवादित बयान दिया तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के अलावा साइबर सेल की टीम बिट्टू बजरंगी के सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है। सारन थाना प्रभारी संग्राम दहिया ने बताया बिट्टू से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद कर लिया गया है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट कर रही महिला सहित अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने बिट्टू को सशर्त जमानत दी है। आरोपी कोई भड़काऊ भाषण या उपद्रव फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -
बिट्टू की सुरक्षा हटाने पर हो रहा विचार
बिट्टू बजरंगी ने श्याम नाम के मजदूर को अपने साथियों के साथ मिलकर पीटा और वीडियो बनाकर व्हाट्सअप स्टेटस पर लगाया था। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में बिट्टू की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मजदूर को बचाने की बजाय सिगरेट के कश लगाता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए श्याम की तलाश की और बयान के आधार पर बिट्टू सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया। बिटटू की सुरक्षा को स्थाई तौर पर हटाने पर विचार किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा मिलने के बाद से बिट्टू की दबंगई बढ़ गई है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
संजय एंक्लेव बाबा मंडी निवासी श्याम ने दो अप्रैल को पर्वतीय कॉलोनी चौकी में दी शिकायत में कहा एक अप्रैल को वह अपने साथ मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को चॉकलेट दिलाने ले जा रहा था। कुछ लोगों ने उसे गलत समझकर पकड़ लिया और बिट्टू बजरंगी के पास ले गए। बिट्टू बजरंगी ने उसे मुस्लिम समझकर पीटना शुरू कर दिया। घटना में उसके हाथ, पैर व सिर में चोटें आई हैं। करीब पांच लोगों ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और बिट्टू बजरंगी व एक महिला ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर श्याम के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।