फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   BIMSTEC countries will be cultural partners in Surajkund fair

Faridabad News: बिम्सटेक देश रहेंगे सूरजकुंड मेले में सांस्कृतिक सहयोगी

Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
BIMSTEC countries will be cultural partners in Surajkund fair
हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने सूरजकुंड मेले काे लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, 7 से 23 फरवरी तक होगा आयोजन, दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर रहेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला 7 से 23 फरवरी के बीच लगाया जाएगा। इस बार बिम्सटेक देश मेले में सांस्कृतिक सहयोगी होंगे। हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने 38 वें सूरजकुंड मेले काे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इसकी रूपरेखा की जानकारी दी।
विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए हरियाणा पर्यटन निगम की प्रधान सचिव कला रामचंद्रन ने कहा कि हरियाणा अपनी सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को सहेजे है। इस पावन धरा पर लगने वाला सूरजकुंड मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। मंगलवार को 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ राजहंस होटल सभागार में समीक्षात्मक बैठक की। सूरजकुंड परिसर में आगामी 7 से 23 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला रामचंद्रन ने कहा कि यह हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले के आयोजन की जिम्मेदारी प्रभावी रूप से निभा रहे हैं। इस बार मेले में अंतरराष्ट्रीय संगठन बिम्सटेक-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका व थाईलैंड और नार्थ ईस्ट हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन मेले के सांस्कृतिक सहयोगी हैं। मेले के दौरान जहां हरियाणवी संस्कृति का संप्रेषण अन्य राज्यों व बिम्सटेक देशों तक पहुंचेगा वहीं उन देशों की संस्कृति से भी रूबरू होने का अवसर हरियाणा वासियों को मिलेगा। मेले में उड़ीसा व मध्यप्रदेश थीम स्टेट हैं। साथ ही दिल्ली मेट्रो टिकटिंग पार्टनर रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सूरजकुंड मेले को भव्य ढंग से मनाने के लिए सभी तैयारियां प्रभावी रूप से की जा रही हैं।
इस अवसर पर फरीदाबाद मंडल आयुक्त संजय जून, हरियाणा पर्यटन निगम के महाप्रबंधक सुनील कुमार, डीसीपी हेडक्वार्टर अभिषेक जोरवाल, डीसीपी जसलीन कौर, नोडल अधिकारी एवं एडीसी साहिल गुप्ता, एसडीएम अमित मान, शिखा, मयंक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


---
पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड रहेगा सूरजकुंड मेला
सूरजकुंड मेला पूर्ण रूप से डिजिटलाइज्ड रहेगा। मेले से जुड़े हर पहलू की जानकारी सूरजकुंडमेलाडॉटकोडॉटइन पर उपलब्ध रहेगी।
---
अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रधान सचिव ने विभागीय स्तर पर सभी अधिकारियों को मेले के संदर्भ में किए जाने वाले प्रबंधों के बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में अपने विभाग से संबंधित सभी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed