{"_id":"66d05e84ac16ce0b97089aad","slug":"bike-rider-hit-by-truck-youth-dies-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCR Road Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NCR Road Accident: बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
Thu, 29 Aug 2024 05:19 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:19 PM IST
सार
पलवल में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक दिलशाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलवल के हथीन रोड पर गांव रायपुर के पास एक ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलशाद के रूप में हुई है। जो राजस्थान के अलवर से फरीदाबाद की ओर जा रहा था।
घटना बुधवार शाम की है। जब दिलशाद की बाइक को रफ्तार भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल दिलशाद को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता हुसैन खान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच अधिकारी एएसआई जमील अहमद के अनुसार आरोपी चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी रहेगी।