फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider dies in accident on expressway

Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत

Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident on expressway
बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चल सका है पता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डीएनडी फ्लाइओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ के जाजरू गांव की शिव कॉलोनी निवासी योगेश के रूप में हुई है। मृतक योगेश और उसके भाई सचिन सेक्टर-8 के निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। अस्पताल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान ही ये हादसा हुआ। सचिन के बयान पर सेक्टर-58 थाना में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 फरवरी की शाम लगभग साढ़े 7 बजे वो बाइक से अस्पताल में ड्यूटी करने पहुंचा। यहां पर उसने योगेश को बाइक देकर घर जाने को कहा। आरोप है कि बाईपास रोड दिल्ली-वडोदरा हाईवे रेलवे फ्लाईओवर से थोड़ा आगे पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने योगेश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सड़क पर गिरकर योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सचिन को सूचना दी गई तो वो भी यहां आया। पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच करते हुए आरोपी वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed