फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike rider and his friends beat two dogs with sticks for barking, one died

Faridabad News: भौंकने पर बाइक सवार ने दोस्तों के साथ दो कुत्तों को डंडों से पीटा, एक की मौत

Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider and his friends beat two dogs with sticks for barking, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर- 56 प्रतापगढ़ में मंगलवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने कुत्ते के भौंकने पर दो कुत्तों को डंडों से पीट दिया। इससे एक कुत्ते की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। आरोप है कि वहां मौजूद महिला ने जब उन कुत्तों को पीटने का विरोध किया तो दोनों युवक महिला ऊषा देवी के साथ बहस करने लगे। इसके बाद महिला के दो बेटे घर से बाहर आए तो उन युवकों ने दोनों बेटे विनय और विमल के साथ भी मारपीट कर दी।


पीड़ित विमल ने बताया कि युवक बाइस से जा रहे थे कि तभी एक कुत्ते ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद जब युवक उसे पकड़ने लगे तो वह कुत्ता भाग गया। वहां मौजूद दो अन्य कुत्तों को पकड़कर युवक उठाकर जमीन पर पटकने लगे। इसमें एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे की रीड की हड्डी टूट गई। घायल कुत्ते का इलाज चल रहा है। इसी का विरोध करने पर बहस के बाद समझौता हो गया। आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवक अपने अन्य दोस्तों को लेकर फिर से यहां आए और विनय और विमल के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई पुलिस की ओर से की जा रही है। पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed