फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike collides with divider of Manjhawali bridge, youth falls into Yamuna

Faridabad News: मंझावली पुल के डिवाइडर से टकराई बाइक, यमुना में गिरा युवक

Sun, 11 Jan 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with divider of Manjhawali bridge, youth falls into Yamuna
नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने की वजह से देर शाम तक ढंढते रहे गोताखोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मंझावली में बने पुल के ऊपर शनिवार की दोपहर को एक बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक पर सवार युवक डिवाइडर से टकराने के बाद यमुना नदी में गिर गया। घटना की सूचना पुलिस और गोताखोरों की टीम को दी गई। टीम ने शनिवार की देर शाम तक युवक को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना युवक के परिजनों को दे दी गई है।
पुलिस का कहना है कि वह रविवार की सुबह दोबारा से युवक को ढूंढने का प्रयास करेंगे। क्योंकि यमुना में पानी का बहाव बहुत ज्यादा है। इसलिए उनको ढूंढने में थोड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


गांव खेड़ी कला का रहने वाला महेंद्र शुक्रवार को अपनी पत्नी को यूपी के गांव मकसूदपुर में बाइक पर छोड़ने के लिए गया था। शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे वह अपनी पत्नी को छोड़कर वापस मंझावली पुल के रास्ते फरीदाबाद आ रहा था। जैसे ही वह मंझावली पुल के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक पुल के ऊपर गिर गई। वहीं युवक पुल से नीचे यमुना नदी में गिर गया। इस हादसे की सूचना पुल पर मौजूद लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन यमुना नदी में पानी का स्तर ज्यादा होने की वजह से शनिवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चला। थाना तिगांव प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि रविवार को भी टीम दोबारा से युवक को ढूंढने का प्रयास करेगी। सूत्रों के अनुसार युवक नशे की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed