फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bike collided with truck due to broken road, one died

Faridabad News: टूटी सड़क के कारण ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत

Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with truck due to broken road, one died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छांयसा। हीरापुर गांव की सड़क गड्ढों के कारण जानलेवा साबित हो रही है। टूटी सड़क और गड्ढों के कारण रविवार को एक बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन विभाग के अधिकारी अभी भी मौन हैं। मृतक की पहचान बिशन सिंह के तौर पर हुई। जबकि घायल सूबे सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों ही कुशक बडोली गांव के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि 3 मार्च को अमर उजाला ने इस सड़क की बदहाली पर खबर प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था, लेकिन संबंधित विभागों ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब टूटी सड़कों का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। बदहाल सड़कों पर आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में रविवार को हुए हादसे में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हीरापुर गांव के सरपंच का कहना है कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन का रवैया उदासीन बना हुआ है। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और सड़क की तुरंत मरम्मत करने की मांग रखी है। सड़क पर हर जगह गड्ढे मिलेंगे। सड़क मार्ग पर वाहन हिचकोले खाते निकलते हैं। जिससे वाहन चालकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वाहन भी खराब हो जाते है। सड़क पर बने गड्ढे इस मार्ग से निकलने वाले राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव के कारण रुका हुआ था पैच वर्क का कार्य

वहीं पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से हमारे लेबर और स्टाफ चुनाव में व्यस्त थे। जिसके चलते पैच वर्क नहीं हो पाया है। अब चुनाव संपन्न हो गए हैं तो जल्द ही पीडब्ल्यूडी रोड के सभी गड्ढों में पैच वर्क कर इन्हें दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को कोई असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed