{"_id":"6acbc5203364b790c30aa763","slug":"bhiwani-and-panchkula-teams-dominate-state-level-shooting-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82488-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भिवानी और पंचकूला की टीमों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भिवानी और पंचकूला की टीमों का दबदबा
विज्ञापन
सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित स्पर्धा में छह टीम वर्गों के विजेताओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में टीम वर्गों में भिवानी, पंचकूला, सिरसा और कैथल की टीमों ने बेहतर निशानेबाजी करते हुए पदक अपने नाम किए। 10 मीटर एयर पिस्टल, राइफल ओपन साइट और राइफल पीप साइट स्पर्धाओं में बालक और बालिका वर्ग की टीमों के बीच मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 10 मीटर एयर पिस्टल बालक टीम वर्ग में भिवानी की टीम 1100 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। झज्जर की टीम ने 1090 अंक हासिल कर दूसरा और फतेहाबाद ने 1067 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पंचकूला की टीम 1092 अंकों के साथ विजेता बनी। सोनीपत 1071 अंकों के साथ दूसरे और चरखी दादरी 1067 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। 10 मीटर राइफल ओपन साइट के बालक वर्ग में कैथल ने 927 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र 908 अंकों के साथ दूसरे और फतेहाबाद 587 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में राई स्कूल की टीम 457 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। सोनीपत ने 403 और करनाल ने 329 अंकों के साथ क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
10 मीटर राइफल पीप साइट बालक वर्ग में सिरसा की टीम 1222 अंकों के साथ विजेता बनी। फतेहाबाद ने 1201.5 अंकों के साथ दूसरा और पंचकूला ने 1193.4 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पंचकूला 1210.2 अंकों के साथ पहले, सिरसा 1206.7 अंकों के साथ दूसरे और कुरुक्षेत्र 1188 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि गौरव गौतम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।