फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bharate Chai Bengali comedy play presented on Saptami

Faridabad News: सप्तमी पर भारते चाय बंगाली कॉमेडी नाटक को किया प्रस्तुत

Tue, 30 Sep 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Bharate Chai Bengali comedy play presented on Saptami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में दुर्गा उत्सव के दौरान सप्तमी पर सेक्टर-तीन स्थित सामुदायिक भवन में प्रवासी संस्थान की ओर से देर शाम भारते चाय बंगाली कॉमेडी नाटक को प्रस्तुत किया। वहीं, फरीदाबाद कालीबाड़ी सेक्टर-16 और हार्डवेयर चौक स्थित फरीदाबाद कालीबाड़ी में मंगलवार की सुबह अष्टमी पूजा की गई।


प्रवासी संस्था की सदस्य सुष्मिता बोध ने बताया कि उनकी ओर से देर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों की ओर से बंगाली कॉमेडी नाटक भारते चाय को प्रस्तुत किया गया। इसमें एक मकान में चार से पांच विभिन्न प्रकार के लोग किराये पर रहने के लिए आते हैं। इनमें डांस वाले, ढोल बजाने वाले आदि शामिल होते हैं लेकिन मकान मालिक किसी को कमरा नहीं देते हैं।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार की सुबह अष्टमी पर पूजा की गई। इसके बाद महिलाओं की ओर से धुनुसी डांस प्रस्तुत किया गया। हार्डवेयर चौक स्थित फरीदाबाद दुर्गाबाड़ी समिति के महासचिव श्यामल दत्ता (बापी) ने बताया कि देर शाम सोमवार को पूजा अर्चना कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के साथ महिलाओं ने भी भाग लिया। वहीं, महिलाओं की ओर से सिंदूर खेला भी खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed