फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bharat Jodo Yatra gave the message of brotherhood and harmony in the country: Aftab Ahmed

भारत जोड़ो यात्रा ने दिया देश में भाईचारे और सद्भाव का संदेश : आफताब अहमद

Thu, 07 Sep 2023 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra gave the message of brotherhood and harmony in the country: Aftab Ahmed
भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर फरीदाबाद में कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर जिले के कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा सेक्टर-16 स्थित लाला लाजपत राय चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके आरंभ हुई। विशाल जुलूस के रूप में ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजीव गांधी चौक पहुंची, जहां पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर, समाज को जो भाईचारे का संदेश दिया है, वह अपने आप में एक मिसाल है। आज तक किसी भी राजनैतिक व्यक्ति ने कभी ऐसी यात्रा नहीं निकाली।
उन्होंने कहा कि बलिदान और संघर्ष का दूसरा नाम पर कांग्रेस पार्टी है। देश के विकास के लिए कांग्रेस ने अपने कई बड़े नेताओं को खोया लेकिन कभी देश को कमजोर होने नहीं दिया। अहमद ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति धर्म के नाम पर देश को बांट रही है, यही कारण हैं कि देशभर में अराजकता का माहौल कायम है, हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। इस सरकार ने नौ सालों में देश का विभाजन करने का काम किया है, विकास से इस सरकार का कोई लेना देना नहीं है। कार्यक्रम के संयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला रहे, जबकि अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष आफताब अहमद द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, पूर्व विधायक ललित नागर, लखन कुमार सिंगला व विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर पूर्व डिप्टी मेयर मुकेश शर्मा, नीरज गुप्ता, सुमित गौड़, तरुण तेवतिया, मुकेश भाटी, लक्ष्मण चेयरमैन, अनिल नेताजी, गिरीश भारद्वाज, नितिन सिंगला, अभिलाष नागर, खुशबू खान, रचना भसीन, कृष्ण अत्री, ओपी भाटी, संजय शर्मा, सतीश कुमार, रामकृपाल प्रधान, निशांत ठाकुर, राव बलवीर यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed