{"_id":"64906403e3ff3d4eb80dcb04","slug":"benefits-of-government-schemes-reach-the-last-person-narendra-gupta-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7198-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : नरेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : नरेंद्र गुप्ता
विज्ञापन
अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ : नरेंद्र गुप्ता बीपीएल व आयुष्मान कार्ड किए वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने अपने कार्यालय में लगभग 450 लाभार्थियों को आयुष्मान व बीपीएल कार्ड वितरित किए। इस मौके पर विधायक ने बताया कि अब तक उनके कार्यालय से लगभग ढाई हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड व बीपीएल कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय में सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी लोग ले सकते हैं। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विचार पेश किए और बतौर विधायक उन्होंने समझा कि किस तरह से और अधिक मजबूती के साथ विधानपालिका में काम किया जा सकता है। उनके लिए यह बहुत ज्ञानवर्धक व बेहतरीन अनुभव था। इस मौके पर भाजपा के जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज रामपाल, शिवदत्त वशिष्ठ, अजीत नंबरदार, गौरव शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।