फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Beginning of road safety month

सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत

Mon, 18 Jan 2021 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Beginning of road safety month
सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में अब एक माह तक सड़क सुरक्षा माह चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत डीसीपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने बीके चौक से की। इस दौरान सुरेश कुमार के साथ-साथ सहायक पुलिस आयुक्त-यातायात, जयपाल व अन्य यातायात पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले सुरक्षा माह में लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। सुरेश कुमार ने यातायात के नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को फूल देखकर यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया और सुरक्षा की दृष्टि से नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि नागरिक वाहनों पर यात्रा करते समय सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना में होने वाले शारीरिक नुकसान से बचाव के लिए हेलमेट पहने।

गाड़ी से यात्रा करने वाले सीट बेल्ट लगाएं और वाहनों को तेज गति सीमा से अधिक न चलाएं। इससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके और दूसरों को भी इससे होने वाले जान व माल के नुकसान से बचाया जा सके। धुंध के चलते वाहनों को दुर्घटना से बचाने के लिए गाड़ियों के आगे वह पीछे दोनों तरफ रिफ्लेक्टर लगाने के लिए कहा गया। इससे रिफ्लेक्टर की चमक से आगे आने वाले वाहन का अंदाजा लगा कर दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed