फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Befriended on social media, took the girl to Gujarat and raped her

Faridabad News: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, किशोरी को गुजरात ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 29 Jul 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Befriended on social media, took the girl to Gujarat and raped her
सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी युवक सचिन को गिरफ्तार कर किशोरी को मुक्त कराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक 15 साल की किशोरी को बहला-फुसला कर गुजरात ले गया। आरोपी ने वहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी युवक सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि किशोरी को भी मुक्त करा लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।


मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस को नौ जुलाई को शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया कि 15 साल की किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। मामले में जांच करते हुए अब पुलिस ने आरोपी सचिन (18) को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी करनेरा की बालाजी कॉलोनी का रहने वाला है। किशोरी को भी पुलिस ने मुक्त करा लिया है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि सोशल मीडिया के जरिये उसकी किशोरी से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों बातें करने लगे और वो किशोर को अपने साथ ले गया। आरोपी गुजरात व अन्य राज्यों में किशोरी को लेकर छुपता रहा और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed