फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Before Holi, waiting list for reservation in trains reached 180.

Faridabad News: होली से पहले ट्रेनों में रिजर्वेशन की वेटिंग लिस्ट पहुंची 180

Thu, 29 Feb 2024 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Before Holi, waiting list for reservation in trains reached 180.
यूपी-बिहार की ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, रिजर्वेशन काउंटर पर लगी भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मार्च का महीना शुरू होते ही लोग होली पर घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। पर्व में एक महीने से भी कम दिन रह गए हैं, इस वर्ष 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। ऐसे में ट्रेनों में टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर लोग टिकट के लिए लंबी कतार में लगे हुए दिखाई दिए। लोगों के मुताबिक ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।

शहर में यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों के करीब 8 लाख परिवार रहते हैं। होली पर अधिकांश लोग घर की ओर लौटते हैं। होली पर्व नजदीक आते ही रेलवे स्टेशन पर बने आरक्षण केंद्रों पर भीड़ उमड़ने लगी है। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश और बिहार लौटने वाले लोगों की संख्या है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली संपूर्ण क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, राजधानी, स्वतंत्रता सेनानी, गरीब रथ, सप्तक्रांति सहित अन्य ट्रेनों में वेटिंग 150-180 के बीच है। इन ट्रेनों में कंफर्म और तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा अहमदाबाद, पुणे, लुधियाना, मुंबई अन्य जगहों की ट्रेनों में टिकट के लिए लोग परेशान हैं। आगामी दिनों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। पर्वतीयां कॉलोनी निवासी शुभम ने बताया कि होली पर सीवान जाना है, लेकिन बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


---

ओल्ड फरीदाबाद से गुजरती हैं 80 से ज्यादा ट्रेनें

ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 8000 से ज्यादा यात्री आवागमन करते हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य जगहों पर जाते हैं। ओल्ड फरीदाबाद से होकर 80 से ज्यादा लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। होली सहित त्योहारी सीजन में स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। स्टेशन पर दैनिक यात्रियों और रिजर्वेशन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गिरोह हो रहे हैं सक्रिय, आरपीएफ ने कसी कमर
होली के दौरान टिकट को लेकर होने वाली मारामारी को देखते हुए दलाल भी सक्रिय हो जाते हैं। आरोप है कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में खुली दुकानों पर टिकट के नाम पर 100-500 रुपये अतिरिक्त वसूलते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आरपीएफ पुलिस ने भी कमर कस ली है। आरपीएफ थाना प्रभारी उत्तम तोमर ने बताया कि टिकट की कालाबजारी करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed