{"_id":"68125b93db78c68b7805837c","slug":"before-cms-rally-on-may-4-dabuas-roads-and-drains-will-be-cleaned-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42578-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 4 मई को सीएम की रैली से पहले डबुआ की सड़कें, नालें होंगे चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 4 मई को सीएम की रैली से पहले डबुआ की सड़कें, नालें होंगे चकाचक
विज्ञापन
सड़कों से कचरा साफ कराने, सड़कों के गड्ढे भरने और सीवरेज व्यवस्था पर किया जा रहा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ सब्जीमंडी में 4 मई को सीएम नायब सिंह सैनी की रैली से पूर्व जिला प्रशासन, सभी प्राधिकरणों और नगर निगम ने तैयारी के लिए कमर कस ली है। रैली के पूर्व डबुआ क्षेत्र में सड़कों से कचरा और सीवरेज व्यवस्था बेहतर की जा रही है। साथ ही डबुआ और आसपास की सड़कों की मरम्मत कर गड्ढामुक्त किया जाएगा।
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 मई को डबुआ की रैली में जिले के विकास के लिए कुछ परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। शहर के लिए इस बड़े मौके पर 10 हजार से अधिक लोग जमा हो सकते हैं। ऐसे में रैली से पहले डबुआ सब्जीमंडी को चमकाने में सरकारी अमला लग गया है। इसके लिए नगर निगम, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी समेत अन्य विभागों के अधिकारी अपनी कमियों को दूर करने के लिए रैली स्थल और आस-पास का निरीक्षण कर रहे हैं। डबुआ और आसपास की सड़कों की मरम्मत कर गड्ढे भरे जा रहे हैं। निगम की ओर से सड़कों से कचरा साफ कराया जा रहा है। डबुआ क्षेत्र में एक सीवरेज समस्या को लेकर समाधान शिविर में शिकायत आई है। अधिकारियों ने 1 मई तक इसे ठीक कराने के लिए कहा है।
वर्जन
डबुआ मंडी की सड़क पर बड़ी संख्या में अतिक्रमण था। नगर निगम की ओर से सोमवार और मंगलवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। इसके अलावा सड़क से रेहड़ी-पटरी भी हटवाई गई है। -हितेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त, फरीदाबाद