फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   beating for asking money for inverter repair

इनवर्टर मरम्मत के पैसे मांगने पर मैकेनिक को पीटा

Mon, 09 Aug 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
beating for asking money for inverter repair
फरीदाबाद। दयालबाग चौकी इलाके में इनवर्टर मरम्मत के बाद उसके पैसे मांगना एक मैकेनिक को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर तीन युवकों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित मैकेनिक गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी दयालबाग रोड पर इनवर्टर बैटरी की एक दुकान है। एक हफ्ते पहले दिनेश नाम के युवक ने इनवर्टर ठीक करने को दिया था। रविवार दोपहर वह वापस लेने आया। दुकानदार ने उससे इनवर्टर ठीक करने के 1850 रुपये मांगे। आरोपी पैसे देने में आनाकानी करने लगा। आरोपी ने दुकानदार से कहा कि वह अपने घर पर लगाकर चेक करेगा। यदि वह ठीक हुआ तो ही पैसे देगा। दुकानदार ने कहा कि वह दुकान पर इनवर्टर को चेक कर सकता है। देखते ही देखते बात बढ़ती गई और आरोपी ने दुकानदार के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट के बाद आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों अमित तथा प्रवीण उर्फ पप्पी को मौके पर बुलाया और दुकानदार के साथ मारपीट की। इसके बाद दिनेश ने पीड़ित की जेब से 1500 रुपये छीन लिए और भाग गया। दुकानदार की शिकायत पर थाना सूरजकुंड में हत्या की कोशिश, लड़ाई झगड़ा व स्नेचिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। दयाल बाग चौकी प्रभारी विनोद कुमार की टीमने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर लक्कड़पुर निवासी दिनेश को रविवार रात 9 बजे उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लक्कड़पुर में जिम चलाता है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1500 रुपसे बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed