फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Be careful if unknown money comes into your account, cyber thugs have laid a trap

Faridabad News: खाते में आया अंजान पैसा तो हो जाएं सावधान, साइबर ठगों ने बिछाया है जाल

Tue, 03 Oct 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Be careful if unknown money comes into your account, cyber thugs have laid a trap
थोड़े पैसे खाते में भेजकर वापस मांगने से लिए भावनात्मक रूप से करते हैं ब्लैकमेल
विज्ञापन

कैलाश गठवाल
फरीदाबाद। यदि आपके खाते में अचानक से किसी अंजान खाते या नंबर से पैसा आ जाए तो सावधान हो जाएं। इसे वापस मांगने के लिए आपके पास जो फोन आएगा वह साइबर ठग का हो सकता है। ठगों ने खाता खाली करने का ये बिलकुल नया पैंतरा निकाला है। तीनों साइबर थानों में इस तरह की शिकायतों को लेकर लोग आ रहे हैं। कुछ जागरूक लोग ठगी की शिकार होने से बच गए, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना देना नहीं भूले। साइबर थाना पुलिस लोगों की शिकायतों पर जांच कर रही है।

दरअसल, साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने का रोजाना कोई ना कोई नया तरीका ढूंढ निकालते हैं। जैसे ही लोग ठगों के तरीकों के बारे में जान जाते हैं आरोपी एक नया तरीका इजाद कर लेते हैं। साइबर ठग इन दिनों लोगों के पेटीएम या अन्य ऑनलाइन माध्यम से कुछ पैसा भेज देते हैं। इसके कुछ देर बाद फोन कर कहते हैं कि गलती से उनके पैसे आपके खाते में आ गए हैं। वे किसी और को भेजना चाहते थे लेकिन ये आपके पास चले गए। ठग इन पैसों को वापस भेजने की अपील करते हैं। आनाकानी करने पर ठग भावनात्मक रूप से मिन्नतें करते हुए पैसा वापस करने की गुहार लगाते हैं। पैसा वापस भेजते समय ठग कहते हैं कि वह एक लिंक या स्कैन कोड भेज रहे हैं। पैसा उसपर भेज दो। जैसे ही लिंक पर क्लिक करते हैं, खाते में जमा सारे पैसे आरोपियों के पास चले जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी बनकर भी करते हैं फोन
ठग पैसा भेजने के बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर भी फोन करते हैं और लोगों को डराते हैं कि आप पैसे वापस नही करेंगे तो केस दर्ज हो जाएगा। आपके पास गलती से पैसे आ गए हैं। इन्हें वापस कर दो। पुलिस के फोन को असली मानकर लोग ठगों के जाल में फंस जाते हैं और पैसे वापस भेजने के चक्कर में ठगों के चंगुल में फंस जाते हैं। साइबर थाना बल्लभगढ़ और एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार का कहना है कि साइबर ठगों से बचने के लिए जागरूकता बहुत जरूरी है। ठग बिजली कनेक्शन काटने, पानी का बिल नहीं भरने पर कनेक्शन काटने आदि का डर दिखाकर भी लोगों को ठग रहे हैं। इन दिनों कई शिकायतें ऐसी भी आ रही हैं, जिसमें ठग छोटी रकम पहले खुद ही खाते में डाल देते हैं बाद में उसे वापस लेने के लिए लिंक भेजते हैं या फिर ओटीपी आदि की मांग करते हैं। पुलिस मामलों की जांच कर रही है। लोगों को चाहिए कि वह अंजान नंबर से पैसे आते ही सचेत हो जाएं। किसी भी सूरत में अंजान फोन पर अपना ओटीपी शेयर न करें। अंजान लोगों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक ना करें। किसी भी प्रकार का शक होने पर पैसे भेजने से पहले नजदीकी थाने में जाकर संपर्क करें ताकि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर सके कि पैसे वाकई किसी के गलती से आ गए हैं या साइबर ठगों ने जाल बिछाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed