फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Baruni won silver in senior ranking badminton

Faridabad News: बारूनी ने वरिष्ठ रैंकिंग बैडमिंटन में जीता रजत

Sun, 18 May 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Baruni won silver in senior ranking badminton
फरीदाबाद। हैदराबाद में संपन्न हुए योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया वरिष्ठ रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में जिले की बारूनी परसवाल और कर्नाटक की दिया बिरमना की जोड़ी ने रजत पदक जीता है। बारूनी ने पिछले वर्ष 2024 में भी भारत की जूनियर टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट का आयोजन हैदराबाद में 8 से 15 मई तक किया गया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना की वैनिला और नव्या कंडेरी को 15-21 , 21-17 और 21-18 से हराया। जबकि सेमी फाइनल में केरल की नयना ओएसिस और अनघना पाल को 21-18 , 21-17 से हरा। फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की अमृता पी और सोनाली सिंह से 13-21 , 22-20 , 16-21 से हार गई। टूर्नामेंट में रजत से संतोष करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed