फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bar Council elections will be held on March 18 under CCTV surveillance.

Faridabad News: सीसीटीवी की निगरानी में 18 मार्च को होगा बार काउंसिल चुनाव मतदान

Tue, 10 Mar 2026 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bar Council elections will be held on March 18 under CCTV surveillance.
फरीदाबाद। हरियाणा में 18 मार्च को होने वाले बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि पूरी मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी की कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार होने वाले इस चुनाव के लिए बड़खल के एसडीएम त्रिलोक चंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि 18 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान के लिए कुल 7 बूथ बनाए जाएंगे। इनमें से 4 बूथ मुख्य परिसर के दो हॉलों में और 3 बूथ टैक्सेशन कार्यालय परिसर में स्थापित होंगे। भीड़भाड़ रोकने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर प्रवेश और निकास के अलग-अलग रास्ते रखे जाएंगे। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को मतदान स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और स्ट्रॉन्ग रूम की चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। चुनाव के दौरान केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अंदर जाने की अनुमति होगी और मतदाताओं के लिए अपना मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed