फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bappa's pandal is being prepared in the theme of Operation Sindoor

Faridabad News: ऑपरेशन सिंदूर की थीम में तैयार हो रहा बप्पा का पंडाल

Mon, 25 Aug 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Bappa's pandal is being prepared in the theme of Operation Sindoor
सोमवार से पंडाल सजाने की तैयारी हुई तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जगह-जगह पंडाल सजाने का काम हो रहा है। आईटीआई रोड स्थित गांधी कॉलोनी में गणेशोत्सव में पंडाल को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया जा रहा है।



गांधी कॉलोनी में गणेशोत्सव समिति के कर्ता-धर्ता राजेंद्र पांचाल ने बताया कि सोमवार से तैयारियां तेज हो गई है। इस बार का पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल को ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजाया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि इस थीम के जरिये भारतीय सेना और देश के जवानों को सम्मान दिया जाएगा। समिति ने बताया कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि समाज में जागरूकता और देशभक्ति का संदेश देने का भी अवसर है। शहर के अन्य क्षेत्रों संजय कॉलोनी, डबुआ कॉलोनी, जीवन नगर गौंच्छी, सेक्टर-16 ए और सेक्टर-15 इन क्षेत्रों में भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर पंडाल सोमवार को तैयार किया गया। पंडाल की थीम अलग-अलग रखी गई संजय कॉलोनी, में इको फ्रैंडली थीम पर पंडाल लगाया तो, गौंच्छी में छठ पूजा की थीम का बहतरीन आकर्षण नजर आया। शहरवासी अब गणपति बप्पा के स्वागत के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed