{"_id":"5e35bee48ebc3e4b350bbb30","slug":"bankers-strike-faridabad-news-noi489422036","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन बैंकों की हड़ताल, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन बैंकों की हड़ताल, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के तत्वावधान में शनिवार को दूसरे दिन बैंकों में हड़ताल जारी रही। इस दौरान जिले की 180 सरकारी बैंक शाखा के करीब एक हजार कर्मचारी हड़ताल पर रहे। अधिकारियों व कर्मचारियों ने नीलम बाटा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं दो दिन की हड़ताल में करीब 20 हजार करोड़ रुपये का लेनदेन ठप रहने का अनुमान है।
सबसे अधिक परेशानी पैसे जमा करने व निकालने आए लोगों को हुई। लोगों के चेक भी क्लीयर नहीं हो सके। हरियाणा बैंक इंपलाइज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार को नीलम बाटा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारे लगाए गए। मांग की गई कि 2017 से अटके उनके वेतन समझौतों को पास किया जाए। इसमें सरकार लगातार लापरवाही बरत रही है। समझौते के अनुसार कर्मचारियों के वेतन में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी होनी है। सरकार सिर्फ 13 फीसदी तक वृद्धि करने की बात कह रही है। इसके अलावा पेंशन नीति में बदलाव की मांग की जा रही है। अन्य पदाधिकारियों के अनुसार 11वें वेतन समझौता, वेतन में 20 फीसदी की वृद्धि, 5 दिवसीय बैंकिंग कार्य, विशेष भत्तों को बेसिक वेतन में शामिल करना, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मूल पेंशन में वृद्धि व नए पेंशन में बढ़ोतरी आदि की मांग की गई है। इस मौके पर कृपा राम, आरएस राघव, दिनेश पुनिया, नंदलाल, सुनील गुलाटी, ओपी पारिख, इलाहाबाद बैंक के इंद्रजीत व बलराज भाटी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।