फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Banarasi saree worth one and a half lakh is attracting women

Faridabad News: डेढ़ लाख की बनारसी साड़ी महिलाओं को कर रही आकर्षित

Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Banarasi saree worth one and a half lakh is attracting women
साड़ी पर चांदी की जरी से किया गया है काम
विज्ञापन

भारती दुबे
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में बनारस से मुकुंद लाल मौर्य बनारसी साड़ियां लेकर पहुंचे हैं। मुकुंद लाल मेले में चांदी की जरी से बनी डेढ़ लाख की साड़ी लेकर पहुंचे हैं। महिलाएं उनकी बनारसी साड़ियों की दीवानी हो रही हैं। मुकुंद लाल राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।

मुकुंद लाल मौर्य का कहना है कि वह बीस वर्षों से मेले में आ रहे हैं। इस बार मुकुंद लाल 1,50,000 की साड़ी लाए हैं जिसमें चांदी की जरी लगाई गई है। साड़ी पर बनारस की प्रसिद्ध कला और कलरफुल प्रिंट किया गया हैं। जिससे साड़ी देखने में बेहद ही सुंदर लग रही है। पूरी साड़ी में चांदी से काम किया गया है। उन्हें 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है। इससे पहले उन्हें राज्य स्तरीय अवार्ड भी मिल चुका है। उनके पास 12,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये तक की साड़ियां हैं। बनारस में मुकुंद लाल सभी साड़ियां खुद बनाते हैं। उन्होंने सौ कारीगरों को रोजगार भी दिया हुआ है। कारीगर साड़ी, सूट और शॉल पर बनारस के प्रसिद्ध डिजाइन बनाकर उन्हें नया रंग रूप देते हैं । उनका यह काम पीढ़ियों से चलता आ रहा है। उनके पिता और दादा भी यही कार्य करते थे। वे हर साल मेले में आना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed