फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ballabhgarh will soon be seen green

जल्द ही हरा-भरा नजर आएगा बल्लभगढ़

Tue, 15 Dec 2020 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ballabhgarh will soon be seen green
जल्द ही हरा-भरा नजर आएगा बल्लभगढ़
विज्ञापन

बल्लभगढ़। प्रदूषण से निजात के अलावा शहर की सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की ओर से कवायद तेज हो गई है। शहर के प्रमुख रास्तों पर पौधे लगाकर शहर की सुंदरता के साथ हरियाली बढ़ाई जाएगी। प्रथम चरण में सड़कों के बीचों बीच पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा पहले से लगाए गए पौधों की देखभाल भी शुरू कर दी है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि इस कवायद में आमजन की भागीदारी भी रहेगी। इस प्रयास से पर्यावरण संरक्षण के अलावा शहर की सुंदरता को भी बढ़ावा मिलेगा। हरियाली के लिए अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनका एक महीने बाद आकलन किया जाएगा। शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एक्शन प्लान बनाकर उसे कागजों से जमीन पर लाने की तैयारी चल रही है, इसके माध्यम से शहर को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। शहर के आसपास लगती ग्राम पंचायतों के साथ ही जिन गांवों में वेस्टिंग प्लांट नहीं है, उनका कूड़ा एकत्र करके ट्रैक्टरों के माध्यम से पड़ोसी गांवों के वेस्टिंग प्लांट में डलवाया जाएगा। हाल ही में चावला कॉलोनी 100 फुटा रोड़ के बीच में नए पौधे लगवाए गए हैं। तिगांव रोड पर जो पौधे सूख गए थे, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जा रहे हैं।
व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ली जाएगी राय
शहर में प्रदूषण को काबू करने के लिए स्वच्छता अभियान में वार्ड स्तर पर बड़ेे-छोटे जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, एमसीएफ के कर्मचारियों और ईको ग्रीन के कर्मचारियों के साथ अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। ग्रुप में शहर के सक्रिय लोगों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शहर से प्रदूषण को कम करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए शहर में पौधे लगाएं जा रहे हैं। इसी के साथ जो पौधे सूख गए हैं उसके स्थान पर नए पौधे लगाएं जाएंगे। पौधों की नियमित रूप से देखभाल की जा रही है। इसी के साथ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अपराजिता, एसडीएम, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed