{"_id":"655ce7049d6df5172c09560d","slug":"ballabhgarh-patwaris-personal-assistant-caught-red-handed-taking-bribe-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17057-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ पटवारी का निजी सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने मंगलवार को बल्लभगढ़ हल्का पटवारी के निजी सहायक नवीन कुमार को 6000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी निजी सहायक शिकायतकर्ता के मकान का इंतकाल दर्ज करने की एवज में रिश्वत ले रहा था। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी सहदेव और निजी सहायक नवीन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली कि बल्लभगढ़ हल्का पटवारी सहदेव तथा निजी सहायक नवीन कुमार द्वारा मकान का इंतकाल दर्ज करने की एवज में 8000 की रिश्वत की मांग की है। टीम ने मामले की पुष्टि करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और हल्का पटवारी सहदेव के निजी सहायक नवीन कुमार को 6000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी नवीन कुमार ने 20 नवंबर को 2000 की रिश्वत पहले ली थी। इसके बाद आरोपी ने बचे हुए 6000 रुपये की और डिमांड की थी। इस दौरान आरोपी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो आरोपियों के खिलाफ अन्य सबूत जुटा रही है।